लोकप्रिय पोस्ट

रविवार, 5 सितंबर 2010

ग्लोबल कच्छ होबी कोर्नर और कच्छ फिलातेलिक एसोसिअशन का प्रदर्शन

दिनांक  ३१ अगष्ट १-२ सितम्बर २०१० तीन दिन तक श्री विजयराजजी लायब्रेरी होल  भुज में ग्लोबल कच्छ होबी कोर्नर और कच्छ फिलातेलिक एसोसिअशन की और सें डाक टिकट संग्रह , सिक्का संग्रह , की-चैन संग्रह , रेडियो श्रोता क्लब , करंसी नोट , मेच बोक्स पोस्ट कार्ड, फर्स्ट दे कवर आदि का प्रदर्शन रखा गया | ३००० लोगोने प्रदर्शन को देखा और सराहा | विशेष कर विध्यार्थीओं में बहुत ही उत्साह देखने को मिला | इस प्रदर्शन भुज के सुप्रसिद्ध धराशाश्त्री श्री शंकरभाई सचदे और सुप्रितेदन्द्त श्री खोजा साहब और श्री भानानी साहब ने दीप जलाकर किया | श्री दिनेश मेहता और श्री चन्द्रवदन मेहता ने स्वागत परिचय दिया | पु. श्री किशोरदासजी महंत ने प्रदर्शन का महत्व समजाया | इस प्रदर्शन में श्री दिनेश जोशी , भार्गव ठक्कर , ने डाक टिकट और सिक्कों को प्रदर्शित किया | श्री नान जी जनजानी ने अंतरराष्ट्रीय रेडियो के हिंदी प्रसारणों के बारे में प्रदर्शीत किया | श्री नाराण भाई गामी ने कच्छ  की नोट और   मेच बोक्स की प्रिंट का 
प्रदर्शन किया |

कोई टिप्पणी नहीं: